नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी

 नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख की वसूली का आरोप! 3 लाख लौटाए, 5 लाख अब भी बाकी; पुलिस अधीक्षक से शिकायत नौकरी से निकाल दिया गया फिर पुनः कुछ दिन के बाद फिर जॉइनिंग आदेश निकल गया


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में पूरी रकम वापस नहीं करने का गंभीर मामला सामने आया है। अमलीडीह निवासी शेख वसीम ने पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रायपुर को लिखित शिकायत सौंपकर 5 लाख रुपये वापस दिलाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रवेश सुराना नामक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में मैनपावर सप्लाई का काम करने वाली कंपनी के माध्यम से सरगुजा जिले में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसी आश्वासन पर 1 सितंबर 2026 को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित चाय लीला कैफे की पार्किंग में 8 लाख रुपये लिए गए।


शिकायतकर्ता का कहना है कि दो दिन में जॉइनिंग लेटर देने का वादा किया गया, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। रकम वापस मांगने पर 3 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि शेष 5 लाख रुपये अब तक नहीं मिले।


शिकायत में सांवत बनर्जी और कंपनी के स्टाफ दिलीप यादव का भी उल्लेख किया गया है। फोन उठाना बंद करने और संपर्क नहीं होने के आरोप भी लगाए गए हैं।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नौकरी के नाम पर रकम लेने के इस पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका है? शिकायत की प्रतियां आबकारी मंत्री, आईजी रायपुर, आबकारी आयुक्त और थाना माना को भी भेजी गई हैं। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है 


नोट: सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए आवेदन पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments