थाना भानपुरी क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपी को भानपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ थाना भानपुरी में धारा 303 (2) बीएनएस के तहत् मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तारी आरोपी सागर कश्यप पिता स्व. शंकर कश्यप उम्र 18 वर्ष 05 माह जाति गोंड निवासी करन्दोला छेपड़ापारा थाना भानपुरी जिला बस्तर
जप्त सामान-
(1)- पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG17-KR-0143 कीमत 30,000/- रूपये
(2)- एक सफेद रंग का बजाज पल्सर मोटर सायकल क्र० CG17-LE-2588 कीमत 1,00,000/-रूपये
(3) नगदी 355/-रूपये।
(4)- अन्य सामान बिस्किट, साबुन, लाईटर, चाकलेट, बीड़ी कीमती 1150/- रूपये जुमला रकम 1,31,505/- रूपये।
जिला बस्तर में चोरी करने वाले के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड गिरफ्तारी अभियान के तहत् पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एव अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी संगम राम के पर्यवेक्षण में चोरी करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं प्रभावी रूप से अंकुश लगाने निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में निरीक्षक हर्षकुमार धुरंधर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कमलेश्वर प्रजापति थाना प्रभारी भानपुरी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी तारतम्य में प्रार्थी शुभम गुप्ता निवासी सिचाई कालोनी करन्दोला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 19.10.2026 के दरम्यानी रात्रि में इसकी पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG17-KR-0143 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के भानपुरी एवं आसपास के गांव वालों से चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ में पता चला कि करन्दोला छेपड़ापारा के सागर कश्यप द्वारा एक पैशन प्रो बिना नंबर वाला गाड़ी चला रहा है जिसका वाईजर टूटा हुआ देखे है कि सूचना पर संदेही सागर कश्यप से पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा, गहनता से पूछताछ करने पर पैशन प्रो मोटर सायकल क्र. CG17-KR-0143 को सिंचाई कालोनी करन्दोला से चोरी करना स्वीकार किया एवं एक अन्य मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. CG17-LE-2588 को कोण्डागांव से चोरी करना बताया। इसके अलावा भानपुरी के पान ठेला गुमटी से खाने पीने का सामान बिस्किट, चाकलेट, साबुन, लाईटर, बीड़ी एवं गल्ले में रखे नगदी रकम 600/-रूपये को चोरी करना स्वीकार कर घर में रखना बताये जाने पर उक्त सामान एवं दोनों मोटर सायकल को गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी सागर कश्यप पिता स्व. शंकर कश्यप उम्र 18 वर्ष 05 माह जाति गोंड निवासी करन्दोला छेपड़ापारा थाना भानपुरी जिला बस्तर को गिरफ्तार कर आज दिनाक 29.10.2026 को माननीय न्यायालय जगदलपुर में पेश किया जाना है।

0 Comments