ज्वेलरी शॉप में सोने की कान का सुई धागा को चोरी करने वाले पांच आरोपी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

कोतवाली पुलिस की चोर बदमाशों पर लगातार कार्यवाही 


 महाराष्ट्र के चोरी करने वाले पूरे गिरोह को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 ज्वेलरी शॉप में सोने की कान का सुई धागा को चोरी करने वाले पांच आरोपी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही      


 पांचों आरोपी को चोरी किए गए मॉल की शेष बिक्री रकम कुल 20,000 रुपए एवं 5 नग मोबाइल फोन कुल मशरूका रकम 50000 रुपए को जप्त कर किया गया गिरफ्तार 

नाम आरोपी -01. पृथ्वीराज चौहान पिता चुनीलाल चौहान जाति राजपूत उम्र 60 वर्ष निवासी तहसील मालसिसरस, ग्राम/थाना आक्जुज जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)

02. रेखा चौहान पति पृथ्वीराज जाति राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी तहसील मालसिसरस, ग्राम/थाना आक्जुज जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)

03. चेतन भाटी पिता राजसिंह उम्र 50 साल जाति राजपूत निवासी एस.आर. नम्बर 39/1 A फ्लेट जी-1 रक्षक नगर फेस 2 कोराणी बाईपास थाना पुणे जिला पुणे (महाराष्ट्र)

04. संदीप गौड़ पिता संजय गौड़ उम्र 35 साल जाति राजपूत निवासी तुकला थाना मुम्बई महाराष्ट्र 

05. जयश्री पति महेन्द्र शैलके उम्र 62 साल जाति राजपूत निवासी अम्बेडकर नगर पुराना बस स्टैण्ड के पास ग्राम अकलुज जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)


      पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 23,08,26 के महिला पुरुष चोरों द्वारा संगठित होकर ज्वेलरी दुकान में भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर कान में पहनने वाले सोने के सुई धागा आभूषण को चोरी करने वाले आरोपीतो पर, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार धोत्रे तथा डीएसपी आजाक क्राइम के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 


ज्ञात हो कि प्रार्थी सतीश सुर्यवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी दिनांक 23.08.2026 को रात्रि लगभग 09.00 बजे दुकान बंद करने से पहले सोने चांदी का मिलान करते समय सोने के आभूषण का वजन में 11.500 ग्राम कम पाये जाने पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फूटेज चेक किया गया जिसमें दिनांक 23.08.2026 शाम लगभग 05.09 मिनट से 05.20 बजे के मध्य दो अज्ञात महिलाये एवं दो अज्ञात पुरुष दुकान में आये एवं काउंटर में दोनो महिला खड़ी होकर सोने का कान में पहने वाला सुई धागा आभूषण को भीड़ होने का फायदा उठाकर सोने का कान में पहने वाला सुई धागा आभूषण को अपने कब्जे में रखकर छुपाकर चोरी कर दूसरे महिला के हाथों में दे रही है,की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान चोरी गये सोने के आभूषण एवं अज्ञात चोर का पता तलाश के दौरान चोरों के फोटो एवं सायबर सेल की मदद से आरोपी 01. पृथ्वीराज चौहान , ग्राम आक्जुज जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) 02. रेखा चौहान सोलापुर (महाराष्ट्र)03. चेतन भाटी पुणे (महाराष्ट्र)04. संदीप गौड़  मुम्बई महाराष्ट्र 05. जयश्री पति महेन्द्र शैलके महाराष्ट्र  को मिलने पर हिरासत  में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी किए सोने के कान के सुई धागा आभूषण को बिक्री करना उससे जो रकम मिला है उसे सभी में बराबर बाटना स्वीकार किए जिस पर सभी आरोपियों द्वारा पेश करने पर पांचों आरोपी से शेष बिक्री रकम कुल 20,000 रुपए एवं 5 नग मोबाइल फोन कुल मशरूका रकम 50000 रुपए को विधिवत् जप्त किया कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में लाकर न्यायिक रिमांड दिनांक 05/10/26 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया  है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

उनि. - अरुण मरकाम, 

PSI- रानी सोनी

HC- विनोद चांदने 

आरक्षक - भीम मंडावी, राजू बघेल, सोमलु कश्यप,

साइबर सेल जगदलपुर 

Ti गौरव तिवारी 

Si अमित सिदार 

Hc संजय यादव

C मंहगू कश्यप 

Lc मेघा यादव

C सोनू गौतम 

C प्रदीप कश्यप

Post a Comment

0 Comments