कोड़ेनार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दीगर राज्य मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब 75 पेटी, कुल कीमत 5,06,250 रुपये की शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।
कोड़ेनार पुलिस ने 3750 नग अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।
आरोपी के कब्जे से दीगर राज्य मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब जप्त।
आरोपी के कब्जे से 675 लीटर कुल 6,75,000 एम.एल. शराब, अनुमानित कीमत 5,06,250 रुपये।
नाम आरोपी– दुलगो कवासी पिता स्व. बोंजा कवासी, उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया, साकिन मावलीभाटा, जहाजभाटा पारा, थाना कोड़ेनार, जिला बस्तर छ.ग.
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोड़ेनार पुलिस द्वारा बिक्री हेतु लाया गया शराब के साथ एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 675 लीटर कुल 6,75,000 एम.एल. शराब, अनुमानित कीमत 5,06,250 रुपये को जप्त किया गया।
दिनांक 17.10.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि दुलगो कवासी निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के द्वारा अवैध रूप से दीगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब दशहरा मेला बाजार में बिक्री करने अपने घर अंदर छिपाकर रखने की मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर रवाना किया गया।
ग्राम मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के दुलगो कवासी पिता स्व. बोंजा कवासी, उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया, निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा, थाना कोड़ेनार के घर पहुंच कर देखने पर घर के एक कमरा में ताला लगा मिला। कमरा को उससे खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुलगो कवासी के कमरा अंदर 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की कुल 3750 नग मिला।
जिसके रखने व बिक्री करने के संबंध में दुलगो कवासी के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिये जाने पर पूछताछ करने पर दशहरा मेला मड़ई में बिक्री करना स्वीकार करने से अवैध अंग्रेजी शराब 3750 नग गोवा अंग्रेजी शराब को विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया।
आरोपी दुलगो कवासी पिता स्व. बोंजा कवासी, उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया, निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा, थाना कोड़ेनार के विरुद्ध धारा 34(2), 36, 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मामले में संबंधित अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी–
निरीक्षक विजय पटेल,
प्रशिक्षु उनि. दीपक कुमार बखला, सउनि. श्रवण कुमार कश्यप, आरक्षक 104 सुरेश आचले, आरक्षक 209 रोहित वेट्टी, आरक्षक 885 मोहन बघेल, आरक्षक 3088 गोविन्द ठाकुर, आरक्षक 514 मुरलीधर कश्यप एवं थाना के समस्त स्टाफ।

0 Comments