थाना बोधघाट क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों 1.आकाश नगर चौक व 2.आकाश नगर स्थित पानी टंकी के पास मे खेल रहे लोगों के जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
12 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगदी रकम,मोबाइल व मोटर साइकिल सहित कुल 536080 (पांच लाख छत्तीस हजार अस्सी रुपये) का माल जप्त...
बस्तर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बोधघाट पुलिस एवं पेंथर टीम 01 व 02 की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 1.आकाश नगर चौक व 2.आकाश नगर स्थित पानी टंकी के पास में घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए कुल 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घटना एवं कार्रवाई का विवरण
दिनांक 01.08.2026 की रात को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति थाना बोधघाट क्षेत्र के 1.आकाश नगर चौक व 2.आकाश नगर स्थित पानी टंकी के पास बड़े पैमाने पर ताश की पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक और वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बोधघाट प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन कर उक्त स्थान पर अचानक दबिश दी गई। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
बरामदगी का विवरण :-
पुलिस द्वारा मौके पर की गई तलाशी के दौरान निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की गईं:
नकद राशि: कुल 44080 रुपये नकद (दांव पर लगे और आरोपियों के पास से)
सामग्री: [52 पत्ते ताश के 02 सेट व 02 नग दरी,
12 नग चालू मोबाइल फोन व
वाहन: मौके से 01नग बुलेट, 01 नग पल्सर एन. एस. व 01 नग एक्टिवा जब्त किए गए हैं!
आरोपियों का विवरण :
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:-
1- अशोक पाठक पिता मनोज पाठक उम्र 32 वर्ष साकिन हाउसिंग बोर्ड कालोनी शांतिनगर जगदलपुर ।
2- मुकेश हिडमा पिता राजेश हिडमा उम्र 26 वर्ष साकिन आकाश नगर क्र. 33 जगदलपुर
3- अभिषेक दास पिता विपिन दास उम्र 30 वर्ष साकिन शांतिनगर वार्ड जगदलपुर।
4- शौर्य बघेल पिता लक्ष्मण बघेल उम्र 35 वर्ष साकिन राजीव गांधी वार्ड क्र 33 जगदलपुर
5- विशाल साव पिता स्व० हरिश साव उम्र 28 वर्ष साकिन राजीव गांधी वार्ड जगदलपुर
6- शालेम कुमार पिता विनोद कुमार उम्र 24 वर्ष साकिन शांति नगर वार्ड जगदलपुर
7- राहूल गुप्ता पिता रंजीत गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी आकाश नगर गोमेश गोडा का घर किराये पर थाना बोधघाट जिला बस्तर छ०ग०।
8- भरत सिंग पिता स्व० गणेश सिंग उम्र 28 वर्ष निवासी राजीव गांधी वार्ड जगदलपुर
9- निखिल कुमार पिता स्व० विपिन कुमार उम्म्र 30 वर्ष निवासी शांतिनगर वार्ड जगदलपुर
10- रितिश नाथ पिता स्त्रिय नाथ उम्र 29 वर्ष निवासी शांतिनगर वार्ड जगदलपुर
11- आकाश साव पिता स्व० प्रेमलाल साव उम्र 30 वर्ष साकिन राजीव गांधी वार्ड जगदलपुर
12- विवेक साव पिता संतोष साव उम्र 23 वर्ष साकिन राजीव गांधी वार्ड जगदलपुर
कानूनी कार्रवाई:
सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम (Public Gambling Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है ताकि इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी
कर्मचारी
इस सफल छापेमारी की कार्रवाई में मुख्य रूप से थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक
सुमित चंद्रा
उप-निरीक्षक लोकेश्वर नाग ,
स. उ. नि. दिनेश उसेंडी और उनकी टीम के प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, अखिलेश नाग, लखेश्वर बघेल, आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो,संदीप राणा, विद्या भूषण, चालक मानकू कोर्राम तथा पैंथर टीम01 व टीम02 शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूरी टीम की सराहना की है।

0 Comments