बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही

जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 



  बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालो के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही 

 अवैध मादक पदार्थ गांजा को परिवहन करते जगदलपुर के 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार


 आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 8.1000 kg, एक नाग पुरानी इस्तेमाल मोटरसाइकिल स्प्लेंडर तथा 02 नग टच स्क्रीन मोबाइल कुल कीमती 

455000 रुपये को किया गया जप्त 


  02 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 


नाम पता आरोपी :-



(1) दीपक बघेल पिता मोतीराम बघेल उम्र 28 साल जाति माहरा निवासी झार उमर गांव पटेल पारा

थाना कोतवाली जिला बस्तर


(2) भूपेन्द्र कश्यप पिता जदुराम कश्यप उम्र 25 साल जाति माहरा निवासी ग्राम बोर पदर ठोठापारा थाना कोतवाली जगदलपुर जिला


 पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे  अवैध मादक पदार्थ गांजा  बिक्री करने के लिए मोटर साइकिल से परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 


ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में 

दिनांक 12.06.2026   को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि 

25-30 साल के दो व्यक्ति मोटर सायकल स्पेलण्डर में सवार होकर उड़िसा से आड़ावाल की तरफ से जगदलपुर आने के लिए निकले हैं, दोनों व्यक्ति अपने सयुक्त कब्जे में एक एक सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे हैं, जिसमें गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति सफेद फूल शर्ट एवं आसमानी रंग का पेंट पहना हैं दाड़ी हैं, तथा पीछे बैठा व्यक्ति सफेद रंग का फूल शर्ट व नीला रंग का लोवर पहना हैं दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने मोटर सायकल स्पेलण्डर में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए रखकर जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे हैं, की सूचना मिलने पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया! पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा के नेतृत्व में थाना स्टाफ व पेंथर की टीम बनाकर  सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बहार नाल जगदलपुर के पास जाकर रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार 02 संदेही व्यक्ति मोटरसाइकिल में आते मिले  मिले जिन्हे रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम -(1 ) दीपक बघेल पिता मोतीराम बघेल उम्र 28 साल जाति माहरा निवासी झार उमर गांव पटेल पारा

थाना कोतवाली जिला बस्तर तथा 


(2) भूपेन्द्र कश्यप पिता जदुराम कश्यप उम्र 25 साल जाति माहरा निवासी ग्राम बोर पदर ठोठापारा थाना कोतवाली जगदलपुर का रहने वाले बताये जिनकी  तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा 8.100kg,

01 पुराना इस्तेमाली  स्पेंडर मोटरसाइकिल तथा 

02 नग वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ  मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20(B)   NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियों  को दिनांक 12.06.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए  आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर  न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष यायालय एन डी पी एस जगदलपुर भेजा गया है।


 महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी


 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक

  सुमित चंद्रा 

उप निरीक्षक:-  लोकेश्वर नाग

स उ नि :-  दिनेश उसेंडी

 सतीश श्रीवास्तव 

प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, व्यास नारायण, डोलामनी भोई, लखेश्वर बघेल 

आरक्षक:-  बामन सेन, परमानंद भोयर, संदीप राणा,मानकू कोर्राम

Post a Comment

0 Comments