संजय मार्केट से पिकअप वाहन को चोरी करने वाले एक आरोपी बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कोतवाली पुलिस की बदमाशों पर लगातार कार्यवाही 


संजय मार्केट से पिकअप वाहन  को चोरी करने वाले एक आरोपी बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही      


 आरोपी को पल्ली नाका से चोरी किए अशोक लीलैंड पीकअप क्रमांक CG17LC6937 वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार 


आरोपी कोंडागांव का मूल निवासी हैं 

आरोपी के कब्जे से चोरी किए अशोका लिलैण्ड कंपनी पिकअप वाहन क्रमांक CG17LC6937 कीमती 12,00,000 रुपए को किए बरामद 


नाम आरोपी :- करन नाग उर्फ लक्की नाग पिता सुखराम नाग उम्र 23 वर्ष जाति हल्या निवासी मैत्री संघ गली कुम्हारपारा जगदलपुर स्थायी पता- ग्राम पतोड़ा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव


      पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 20/07/2026 की रात्रि को संजय मार्केट पार्किंग से अशोका लिलैण्ड कंपनी पिकअप वाहन क्रमांक CG17LC6937  चोरी करने वाले आरोपी पर, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार  के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 


ज्ञात हो कि दिनांक 20.07.2026 को संजय मार्केट टेक्सी स्टेण्ड के पास जगदलपुर के पार्किंग में अशोका लिलैण्ड कंपनी पिकअप वाहन क्रमांक CG17LC6937 की  चोरी हुई थी उस चोर को पकड़ने मे पुलिस ने सफलता हासिल की है,  घटना के तुरंत बाद चोरी को पकड़ने हेतु टीम गठित की गई थी पता तलास दौरान संजय मार्केट एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोकन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर  आरोपी की शिनाख्त उक्त पिकअप वाहन का पूर्व चालक  करण नाग उर्फ लक्की नाग पिता सुखराम नाग उम्र 23 वर्ष जाति हल्या निवासी मैत्री संघ गली कुम्हारपारा जगदलपुर स्थायी पता- ग्राम पतोड़ा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव  के रूप में हुई  जिसे पता तलाश करने पर पल्ली नाका के पास उक्त चोरी किए वाहन को छुपा के रखना पाए जाने पर आरोपी करण नाग को  हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी किए वाहन पिकअप CG17LC6937 को छुपाये स्थान से पेश करने पर चोरी किए वाहन विधिवत् जप्त किया कर आरोपी करन नाग उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर आज दिनांक 22/07/26 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया  है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर 

उनि. -अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर 

Hc - राजू टोप्पो ,विनोद चांदने 

आरक्षक - सोनू गौतम , कृष्णा नेताम , राजू बघेल,

Post a Comment

0 Comments