गुंडागर्दी कर लूटपाट करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

  गुंडागर्दी कर लूटपाट करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

 पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन मेें गुंडागर्दी कर लूटपाट जैसे संगीन अपराध करने वाले अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देशन पर  लगातार कार्रवाई जारी है  इसी तारतम्य मे गुंडागर्दी कर लूटपाट करने वाले  01 आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...



  नाम पता आरोपी :-


 मुकेश ध्रुव पिता महेश ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी गांधीनगर सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड जगदलपुर 

 ज्ञात हो कि दिनांक 15.07.2026 को प्रार्थी सुखराम मडावी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  वह सरपंच पारा मारडुम का रहने वाला है मजदूरी का काम करता है वह 02 माह पूर्व काम करने के लिए हैदराबाद गया हुआ था! वह मेहनत मजदूरी करके 21300/ रुपये जमा करके बस द्वारा वापस अपने घर मारडूम आ रहा था!  उक्त रूपये व अपने आधार कार्ड  को अपने पर्स में रखकर पर्स को जेब में रखा था!  वह बस से जगदलपुर में उतरकर अपने गांव मारडूम  के अपने दोस्त मुन्ना मण्डावी को नया बस स्टैण्ड जगदलपुर लेने के लिये बुलाया था मुन्ना मण्डावी के आने के बाद वे दोनों  शाम  करीब 4.30 बजे नया बस स्टैण्ड  जगदलपुर के आगे शराब दुकान के सामने खड़े थे उसी समय वहां एक व्यक्ति आया और उनसे तुम लोग कहां से आये हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए मैं मुकेश ध्रुव यहां का दादा हूं जेब में जो भी पैसा रखे हो उसे निकालो बोलकर धमकाकर प्रार्थी के जेब को टटोलने लगा जिसका वह विरोध किया तो वह प्रार्थी को हाथ  मुक्का लात से मारपीट करने लगा एव उसका दोस्त मुन्ना मण्डावी द्वारा बीच बचाव करने पर उसे भी हाथ मुक्का  लात से मारकर चोट पहुंचाया एवं डरा धमकाकर भय दिखाकर प्रार्थी के जेब में रखे  21300 / रूपये व आधार कार्ड को  पर्स सहित लूट लिया और बोला कि मुकेश यहाँ का दादा है चुपचाप यहां से चले जाओ किसी को बताओगे तो अपने घर भी नहीं पहुंच पाओगे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने पर प्रार्थी की मौखिक रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया! घटना के बारे मे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया! घटना कारित कर आरोपी घटना दिनांक से फरार था!  मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में तत्काल ब्लैक पैंथर के साथ एक टीम गठित कर थाना प्रभारी बोधघाट प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा के नेतृत्व में आरोपी की पता तलाश की जा रही थी  जो आज दिनांक 16.07. 2026 को आरोपी के मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ कर उसके द्वारा जुर्म कबूल करते हुए लूट के रकम मे से खर्च करने बाद बचे  17000 रु. व प्रार्थी के आधार कार्ड को पर्स सहित बरामद किया गया  है आरोपी मुकेश ध्रुव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य गवाह पाए जाने से  उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है!

 कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारी /कर्मचारी...

 थाना प्रभारी:-

- प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा 

 निरीक्षक टामेश्वर चौहान 

 उपनिरीक्षक  लोकेश्वर नाग 

 प्रशिक्षु उप निरीक्षक 

  नागेंद्र सिंह

  निर्मला सिदार 


 स. उ. नि. 

 दिनेश उसेंडी 


 प्रधान आरक्षक

अखिलेश नाग

 सुनील मनहर 


आरक्षक

संदीप राणा

विजय तिर्की 

 तथा ब्लैक पैंथर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है!

Post a Comment

0 Comments