असामाजिक तत्वों अथवा कानून तोड़ने वालों पर बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही...
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे व कानून तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार...
नाम पता आरोपी :-
1.अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन पिता चरण पानीग्राही उम्र 27 वर्ष निवासी गंगानगर वार्ड थाना बोधघाट जग्गलपुर जिला बस्तर( छ०ग०)
2 रोहित पोयाम पिता रामलाल पोयाम उम्र 19 वर्ष निवासी बहादुरगुड़ा थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर (छ०ग०)
ज्ञात हो कि बीते रविवार रात दिनांक 12. 07.2026 को राजेंद्र नगर वार्ड में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चाकू- छुरा लहराकर उत्पात मचाया गया था जिससे पूरे मोहल्ले वाले काफी भयभीत थे जिसके संबंध में प्रार्थी आशिफ कुरैशी निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर ने दिनांक 13.07.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.07.2026 को प्रार्थी अपने साथी जुबेर खान, अनश कुरैशी के साथ बर्तन गोदाम के सामने रोड पर खड़े थे कि रात्रि करीब 08:00 बजे अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन, रोहित पोयाम व सोनू बघेल नशे की हालत में अपने हाथ में डंडा एवं बडा सा धारदार चाकू लेकर आये और प्रार्थी व उसके साथी को देखकर तुम लोग बाहर से आये हो! यहां क्या कर रहे हो? तुम लोग हम लोगो को जानते नही हो हम लोग यहां के दादा है बोलते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौज देने लगे जिन्हे गाली गलौज देने से मना करने पर तीनो मिलकर प्रार्थी को हाथ मुक्का एवं डंडा से मारकर चोट पहुंचाये!रोहित पोयाम एवं अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन ने अपने हाथ में पकडे धारदार चाकू को दिखाकर लहरा कर डराये धमकाये है!सोनू बघेल के द्वारा डंडा से छत से उतरने वाला पानी वाला प्लास्टिक पाईप को डंडा से मारकर तोड फोड किया गया! प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना दौरान नामजद आरोपियों अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन, रोहित पोयाम, सोनू बघेल को पता तलाश किया गया जो आरोपी 1. अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन पिता चरण पानीग्राही उम्र 27 वर्ष निवासी गंगानगर वार्ड थाना बोधघाट जगदलपुर 2. रोहित पोयाम पिता रामलाल पोयाम उम्र 19 वर्ष निवासी बहादुरगुड़ा थाना बोधघाट जगदलपुर सकुनत पर मिले जिन्हे घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना कबूल किये जिन्हें आज दिनांक 14.07.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है!
प्रकरण मे एक अन्य आरोपी सोनू बघेल फरार है जिसकी जल्द जल्द पता तलाश कर गिरफ्तारी की जाएगी!
कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारी /कर्मचारी...
थाना प्रभारी:-
- प्रशिक्षु डीएसपी श्री सुमित चंद्रा
निरीक्षक टामेश्वर चौहान
उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग
प्रशिक्षु उप निरीक्षक
नागेंद्र सिंह
प्रिया यादव
निर्मला सिदार
स. उ. नि.
सतीश श्रीवास्तव
दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक
अखिलेश नाग
प्रकाश मनहर
सुनील मनहर
आरक्षक
युवराज ठाकुर
विजय तिर्की
तथा पैंथर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है!

0 Comments