अवैध मादक पदार्थ गांजा के सप्लायर पर बोधघाट थाना की बड़ी कार्यवाही

नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 

 थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही 

 अवैध मादक पदार्थ गांजा के सप्लायर पर बड़ी कार्यवाही 

  आरोपियों के द्वारा प्रतिबंधित अवैध नशीला मादक पदार्थ  गांजा बिक्री करने के हेतु मोटर सायकल में परिवहन करते दो आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपियों के कब्जे से लाखो का  गांजा 10.09kg  को किया गया जप्त

  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 


आरोपियों के कब्जे से  मादक पदार्थ गांजा 10.09kg किमती  5,04,500रु  एवं दो नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल फोन एक नग मोटर सायकल तथा नगदी रकम 500 रु को किया गया जप्त


नाम आरोपी :- 

(1) गणपति माली पिता स्वर्गीय रामचंद्र माली उम्र 40 साल निवासी मूर्त हांडी शनगुड़ा तहसील कोत्पाद जिला कोरापुट 

(2) श्याम सुंदर बीसाई पिता स्वर्गीय त्रिनाथ बीसाई उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेली धार गुड्डी तहसील कोत्पाद जिला कोरापुट उड़ीसा 


 पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 


ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में 

दिनांक 08.04.2026  को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो 40-45 साल के व्यक्ति बिना नंबर के hf delux मोटर सायकल  में उड़ीसा से जगदलपुर आने के लिए निकले हैं जो अपने संयुक्त कब्जे में एक नीला रंग के थैला रखे हैं जिसके अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गंजा रखकर बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर कुरंडी जंगल के रास्ते से अडावाल की तरफ से जगदलपुर आ रहे हैं जिसमें मोटरसाइकिल चालक का हुलिया सफेद लाइन दार  फुल आस्तीन का चेकदार शर्ट तथा  आसमानी रंग का जींस  एवं पीछे बैठे व्यक्ति का हुलिया सफ़ेद रंग का हाफ शर्ट व काई रंग का जींस पहना है  दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने बिना नंबर के hf delux मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गांजा  बिक्री करने के लिए रखकर जगदलपुर परिवहन कर रहे हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर  सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल अडावाल रेलवे फाटक के पास पहुँच कर mcp लगाकर उक्त संदेही वाहन का इंतजार किये संदेही वाहन आने से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम 1. गणपति माली पिता स्वर्गीय रामचंद्र माली उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मूर्त हांडी शनगुड़ा थाना कोटपाड जिला कोरापुट ओडीशा 2. श्याम सुंदर बीसाई पिता स्वर्गीय त्रिनाथ विषय उम्र 45 साल निवासी ग्राम तेली धार गुड्डी तहसील कोटपाड जिला कोरापुट ओडीशा का रहने वाला बताये जिसके तलाशी लेने पर  नीला रंग के थैला के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा तीन पैकेट में कुल 10.09kg कुल किमती 5,04,500रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 (b)ii(B)  NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, मोटर सायकल, दो नग मोबाइल, नगदी रकम 500 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो  को दिनांक 08.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।


महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी


निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान 

उप निरीक्षक:-  ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

स उ नि :- दिनेश उसेंडी 

प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव 


आरक्षक:-  युवराज ठाकुर,कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों

Post a Comment

0 Comments