सार्वजनिक स्थान में धारदार चाकू को रखकर आम लोगो को डराने धमकाने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस क़ी टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को किया गया जप्त
नाम आरोपी :-
कीर्तन ठाकुर पिता भगत सिंह ठाकुर जाति क्षत्रिय उम्र 21 साल निवासी जगदलपुर तेतरकुटी गंगानगर वार्ड पंप हाउस के पास थाना बोधघाट जिला बस्तर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सार्वजनिक स्थान में धारदार बटन वाला चाकू को रखकर डरा धमका करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में दिनांक 04.04.2026 के शाम करीब 8 बजे सूचना मिला कि लालबाग मैदान शौचालय के पास एक लड़का अपने पास बटनदार चाकू रखा है आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि मुखबिर सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर जाकर घेराबंदी कर युवक को मिलने पर गवाह के समक्ष युवक के विधिवत तलाशी लेने पर युवक के जेब से धारदार बटन वाला चाकू मिला जिसे रखने के संबंध में दस्तावेज मांग करने पर युवक द्वारा अवैध रूप से रखना स्वीकार किया जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा आर्म्स एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर रिमांड में न्यायालय पेश किया गया है
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उ. नि. - अरुण मरकाम
सउनि - कार्तिक सिन्हा
प्र.आर. - अन्नत राम बघेल
आरक्षक - रंग लाल खरे
बलराम कश्यप

0 Comments