दन्तेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाले 01 युवक पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मार्केल नगरनार से चोर को किए गिरफ्तार
आरोपी मगनार करपावंड जिला बस्तर का मूल निवासी हैं
आरोपी के कब्जे से चोरी किए मंगलसूत्र व सोने के हार का टुकड़ा को किए बरामद
नाम आरोपी -: मोनू यादव पिता मंगल यादव उम्र 27 साल पता शांतिनगर फ्रेजरपुर जगदलपुर स्थाई पता ग्राम मंगनार थाना करपावड जिला बस्तर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 23 जनवरी 2026 को दन्तेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी पर, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि दिनांक 23.01.2026 को मॉ दंतेश्वरी मंदिर में जो चोरी हुई थी उस चोर को पकड़ने मे पुलिस ने सफलता हासिल की है, चोर द्वारा मंदिर से पीतल की मूर्ति, चांदी की चैन एवं उसमे लगा हुआ सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र एवं सोने का हार चोरी किया गया था घटना के तुरंत बाद चोरी को पकड़ने हेतु विभिन्न विशेष टीमें गठीत की गई थी पता तलास दौरान मों दंतेश्वरी मंदिर एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज दृश्य अवलोन किया गया जो सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त मोनू यादव पिता मंगल यादव उम्र 27 वर्ष जाति राउत निवासी शांतिनगर फेजरपुर सोमा बाड़ा जगदलपुर के रूप में हुई। जो वर्तमान कोसमी के आम बगीचा में सोता था। जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर मारकेल नगरनार ने पकड़कर हिरासत में लिया गया जिससे पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी करना स्वीकार किया चोरी करने पश्चात अपने जैकेट में मूर्ति, चांदी का चैन व मंगलसुत्र रखा था व दूसरे जेब में सोने का हार जो माईजी के मूर्ति से हार को खींचकर तोड़कर निकालकर रखा था जो भागते वक्त कहीं गिर गया एवं उसका कुछ टुकड़ा जेब मे रह गया था जो उसे जगदलपुर रेल्वे स्टेशन के पास जाकर पता चला की सोने का हार जो खींचते वक्त टुकड़ों में हो गया था वो रास्ते मे कहीं गिर गया एवं कुछ टुकड़ा जेब में पड़ा था | रेल्वे स्टेशन में रेलवे पुलिस को देखकर डर से हार के टुकड़े और मंगलसूत्र को जगदलपुर रेल्वे स्टेशन के पास बरगद पेड़ के नीचे पत्थर के नीचे रख दिया एवं बाकी सामान मूर्ति पीतल, चैन चांदी का होने से अपने जेब में ही रखकर सुबह ट्रेन मे बैठकर कोसमी (उड़ीसा) के निकला एवं रास्ते में भंसुली (उड़ीसा) रेल्वे ब्रिज से नीचे नदी में ट्रेन से ही विसर्जन करना बताया। आरोपी मोनू यादव से मेमारण्डम कथन के आधार पर एक मंगलसूत्र एवं हार का टुकड़ा उसके बताये स्थान से जप्त किया गया एवं ब्रिज के पास विसर्जन किये हुये सामान का एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
उप पुलिस अधीक्षक - गीतिका साहू , अमित देवांगन
निरीक्षक - भोला सिंह राजपूत ,लीलाधर राठौर , शिवानंद सिंह , दिलबाग सिंह ,गौरव तिवारी ,मोहम्मद तारिक ,सुरेश जांगड़े
उनि. - प्रमोद ठाकुर ,अमित सिदार,अरुण मरकाम,
सउनि - ,प्रमोद सिन्हा ,परिमल दास ,
Hc - खेदु ठाकुर ,सुनील मनहर ,अहिलेश नाग ,
आरक्षक - सोनू गौतम , प्रदीप कश्यप ,रवि बघेल , मौसम गुप्ता , मुकुंद भंडारी , धर्मेंद्र ठाकुर , भीसम ठाकुर, कृष्णा नेताम , महेंद्र पटेल ,शैलेश राज , महंगू कश्यप ,युवराज ठाकुर ,प्रकाश नायक , रंगलाल खरे ,राजू बघेल,धर्मेंद्र सोनवानी ,धर्मराज कश्यप,हेमचंद मौर्य ,बलराम राणा ,हिमांशु यादव ,धर्मेंद्र कंवर , दिनेश जसकर,तरुण यादव,धनेश्वर यादव ,सामदेव कश्यप , ओम प्रकाश साहनी , अमर बेसरा

0 Comments