नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही
गांजा सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही
भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध नशीला मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहे दो आरोपियों को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपीगण इन्नोवा गाड़ी के माध्यम से ओडिसा से जगदलपुर की ओर करने जा रहे थे सप्लाई
अवैध गांजा के साथ देशी पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस बरामद
थाना बोधघाट में NDPS एक्ट की धारा 20.B.ii.b तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत बनाया गया मामला
दोनों आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 42.431kg किमती 21,21,550/रु, इन्नोवा गाड़ी OD02K8007 कीमती करीबन 11,00,000/ तथा एक देशी कट्टा को 02 नग जिंदा कारतूस को किया गया जप्त
नाम आरोपीगण:- 01. बाल्बो उर्फ़ बल्लब भत्तरा पिता चेतन भत्तरा, उम्र 40 साल, ग्राम मोहरगुड़ा, थाना पापडाहांडी, जिला नबरंगपुर
02. अमरज्योति हिरन पिता अशोक कुमार हिरन, उम्र 44 साल, ग्राम खोलीगुड़ा, थाना दाबूगांव, जिला नबरंगपुर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में
दिनांक 23.02.2026 को जरिये मुखबीर से रात्रि में सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक सिल्वर कलर की इन्नोवा OD02K8007 में दो व्यक्ति बैठे हुए हैं तथा अपनी इन्नोवा गाड़ी के पीछे सीट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते हुए सप्लाई करने के लिए जगदलपुर की ओर आ रहे हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में, थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल ओडिसा से आने वाली मैन रोड NH 63, आड़ावाल, बरगद पेड़ के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार उड़ीसा की ओर से आने वाली गाड़ियों को चेक करने लगे जो नाकाबंदी चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक सिल्वर कलर इन्नोवा गाड़ी OD02K8007 आई जिसे रोककर देखने पर दो व्यक्ति
सवार मिले जिनसे नाम पता पूछने पर घबराने लगे तथा भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम
बाल्बो उर्फ़ बल्लब भत्तरा पिता चेतन भत्तरा, उम्र 40 साल, ग्राम मोहरगुड़ा, थाना पापडाहांडी, जिला नबरंगपुर तथा अमरज्योति हिरन पिता अशोक कुमार हिरन, उम्र 44 साल, ग्राम खोलीगुड़ा, थाना दाबूगांव, जिला नबरंगपुर
जिनके गाड़ी की NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर पीछे सीट में भूरे रंग के टेप से लिपटे छोटे बड़े कुल 08 पैकेट्स में कुल 42.431 kg कुल किमती 21,21,550/ रु के अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक देशी पिस्टल 02 नाग जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखकर परिवहन करते पाए जाने तथा उक्त के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपीगण द्वारा पेश नहीं करने से आरोपीगण का यह कृत्य अपराध धारा 20.B.ii.b NDPS Act तथा 25 आर्म्स एक्ट का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ गांजा, देशी पिस्टल 02 जिंदा कारतूस, परिवहन में इस्तेमाल इन्नोवा गाड़ी, 2,200/ रुपए नकदी रकम तथा एक नग मोबाइल को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपीगण को दिनांक 24.02.26 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.02.26 को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष न्यायालय NDPS जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु तत्काल जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
निरीक्षक:- लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक:- ललित नेगी, प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग
स उ नि:- दिनेश उसेंडी,
प्रधान आरक्षक:- सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण ठाकुर, डोलमणि भोई,
म.प्र.आर.: वर्षा साहू, संध्या मंडावी
आरक्षक:- विजय तिर्की, थानेंद्र सिन्हा, विपिन मिंज, मुकेश कोड़ोपी, मानकू कोर्राम, कामदेव दर्रो
बस्तर फाइटर:- लच्छिंदर बघेल, दिनेश अनका, संतोष ठाकुर, सदाराम कश्यप, रविन्द्र भद्रे, तुलसी राम मौर्य, रामनाथ बघेल, ज्ञानु कश्यप, लखेश्वर सेठिया, सलमान खान



0 Comments