अवैध नल कनेक्शन धारकों और बकाए जल कर दाताओं पर प्रारंभ हुई कार्रवाई - सुरेश गुप्ता

 अवैध नल कनेक्शन धारकों और बकाए जल कर दाताओं पर प्रारंभ हुई कार्रवाई - सुरेश गुप्ता 




15 अवैध नल कटे, 50अवैध नल धारकों को 7दिवस का नोटिस


   जगदलपुर-नगर निगम जगदलपुर के द्वारा अवैध नलकर धर्म को और बताएं जल करदाताओं के ऊपर प्रारंभ कर दिया निगम के द्वारा पूर्व सूचना के आधार पर 17 तारीख से नगर निगम पीएचई के 10 सदस्य टीम ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया निगम पीएचई का जांच दल अमला घर घर जाकर नल कनेक्शन धारकों से संपर्क कर उन्हें, जलकर  बकाया राशि को जमा करने और अवैध नल धारकों को वैध करवाने हेतु पसीने बहा रही है 

   जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि मान महापौर संजय पांडे  के निर्देशानुसार 17 तारीख से निगम द्वारा गठित के दल के द्वारा डोर टू डोर संपर्क करने के क्रम में 17 और 18 तारीख को 50 अवैध नल धारकों को नोटिस दी गई इनमें से आठ अवैध कनेक्शन धारक ने निर्धारित शुल्क जमा कर अपना नल वैध करवाया और साथ में 15 नल काटे गए एवं एवं 2,50, 000ढाई लाख की वसूली  की गई 



  पूर्व बकायदाओं में शोभा सोनी, रामानंद झा इंद्र राज यादव, हरि झा ललित बुरड़, गीता बाई यशोदा सागर, दिन दयाल गुप्ता सुशीला झा, रहीम बख्श, ने अपने बकाए कुल जलकर में से किस्तों में जमा किए और इन्होंने समय भी मांगा है

   सुरेश गुप्ता जलकर सभापति ने नगर के जलकर बकायेदारों से अपील करते हुए कहा की निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ लेकर आने वाली परेशानियों से बचे, अभियान के दौरान जो अपना जलकर जमा कर रहे हैं और अवैध कनेक्शन वैध कराते हैं तो उन्हें विशेष राहत दी जा रही है अभियान समाप्ति के बाद अवैध कनेक्शन धारक और जलकर बकायेदारों, दोनों के ऊपर नगर निगम द्वारा अतिरिक्त जुर्माना लगाने का प्रावधान लाएगी, जिससे आने वाले समय में इन्हें और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है वर्तमान में 31 मार्च तक महापौर के निर्देशानुसार चलाए जा रहा है इस अभियान का लाभ लेते हुए नियमों का पालन करें और निगम को सहयोग प्रदान करें




Post a Comment

0 Comments