शहर में युवाओं को गांजा सप्लाय करने वाली महिला आरोपी पर बड़ी कार्यवाही

नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही




 थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही 

 शहर में युवाओं को गांजा सप्लाय करने वाली महिला आरोपी पर बड़ी कार्यवाही


  भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध नशीला मादक पदार्थ  गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते एक आदतन महिला आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपिया के कब्जे से लाखो का  गांजा 06.09 kg  को किया गया जप्त

 पूर्व में भी NDPS एक्ट के एक मामले में जा चुकी है जेल

  एक आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 


 आरोपिया के कब्जे से  अवैध मादक पदार्थ गांजा  06.09kg किमती  3,04,750/रु  को किया गया जप्त


नाम आरोपिया :- नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर


 पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 


दिनांक 01.02.2026  को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम करती है, आज भी अपने घर में गांजा मंगा कर रखी है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर  सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल नयामुण्डा संदेही घर जाकर देखे जहां पर एक महिला मिली जो अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का रहने वाली बताई जिसके घर की तलाशी लेने पर घर अंदर से एक काले रंग के बैग के अंदर खांकि रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 06.090 kg कुल किमती 3,04,750 बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपिया द्वारा पेश नहीं करने से आरोपिया का यह कृत्य अपराध धारा 20.B.i.b NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 02.02.26 को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.01.26 को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु तत्काल जेल भेजा गया।


महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी


निरीक्षक:- लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक:-  ललित नेगी,

स उ नि:- सुजाता नायडू

प्रधान आरक्षक:- सुनील मनहर,  

म.आर.:- प्रतिमा रावटे

आरक्षक:- भैरव सिन्हा, अजीत सरकार, विजय तिर्की, थानेंद्र सिन्हा, परमानंद भोयर, वामन सेन,

Post a Comment

0 Comments