एआई से आत्मनिर्भर भारत तक : ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने गिनाई देश की उपलब्धियाँ

 एआई से आत्मनिर्भर भारत तक : ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने गिनाई देश की उपलब्धियाँ




जगदलपुर में कार्यकर्ताओं ने बताया प्रेरणादायी संबोधन


एआई से आत्मनिर्भर भारत तक का विज़न, ‘मन की बात’ बना प्रेरणा का जनसंवाद – दिनेश के.जी.


सकारात्मक कहानियों से राष्ट्र सेवा की नई ऊर्जा देता है ‘मन की बात’ – दिनेश के.जी.



जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण जगदलपुर पश्चिम मंडल में उत्साह और संगठनात्मक वातावरण के बीच किया गया। पश्चिम मंडल के राजेन्द्र नगर वार्ड के बूथ क्रमांक 146 एवं 115 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया। 


प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित ‘मन की बात’ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल, कृषि नवाचार, अंगदान जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा और भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरक बताया।




इस अवसर पर मन की बात श्रवण कार्यक्रम के अतिथि एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक दिनेश के.जी. ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए भारत की सोच और संकल्प का प्रतिबिंब है। एआई से लेकर किसानों के नवाचार, युवा शक्ति, संस्कृति और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर उनका सकारात्मक दृष्टिकोण देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा दिखाता है। यह संवाद हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो समाज में जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के भाव को और मजबूत करता है।


कार्यक्रम के अतिथि एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश ठाकुर ने कहा कि किसानों के नवाचार मॉडल और जीआई टैग वाले कृषि उत्पादों का उल्लेख यह बताता है कि आज का किसान तकनीक और परंपरा दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। यह किसानों के लिए गर्व की बात है।


पार्षद एवं एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा ने कहा कि डिजिटल फ्रॉड से बचाव और सही केवाईसी की अपील आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण संदेश है। ऐसे कार्यक्रम लोगों को जागरूक बनाते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं।


मन की बात श्रवण कार्यक्रम के इस अवसर पर भाजपा पश्चिम मंडल के मीडिया संयोजक ब्रिजेश शर्मा, कार्यक्रम की प्रभारी माधवी मंडल, सिकंदर दास, अभिषेक झा, नागेश राव, शशि ठाकुर, बाबू, विक्की, मनोहर, देवेंद्र, नरसिंह, आकाश यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देश की उपलब्धियों और जनभागीदारी को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन गया है।

Post a Comment

0 Comments