सार्वजनिक स्थान में धारदार चाकू को लहराकर आम लोगो को डराने धमकाने वाले युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोधघाट क़ी टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही
एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू को किया गया जप्त
नाम आरोपी :- महादेव कश्यप पिता स्व. डोमू कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी हलबा कचोरा
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सार्वजनिक स्थान में लोहे का धारदार चाकू को लहरा कर आम लोगो को डराने धमकाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 29.01.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि अडावाल झंडा पारा चौक में एक व्यक्ति अपने कब्जे में लोहे का धारदार चाकू रखकर लहराकर आने जाने वाले लोगो को दिखा कर डरा धमका रहा है, क़ी सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, टीम के द्वारा मौका में पहुँच कर उक्त संदेही को घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम महादेव कश्यप पिता डोमू कश्यप उम्र 25वर्ष निवासी हलबा कचोरा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू को जप्त कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर,
उ. नि. -लोकेश्वर नाग,
प्र.आर. - मयाराम कश्यप, बलराम कश्यप
आरक्षक - परमानन्द भोयर, होरी लाल आर्मो,

0 Comments