नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख रूपये क़ी ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख रूपये क़ी ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार 




बोधघाट क़ी टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही 

 एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 

आरोपी कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े करेंगा में फॉर्मेसिस्ट के पद पर पदस्थ है


 नाम आरोपी :- प्रमोद सिंह भार्गव पिता स्व. हिन्दलाल उम्र 43 वर्ष निवासी बजरंगपुर नवागांव थाना व जिला राजनंदगांव


      पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नौकरी लगाने के नाम से दस लाख रूपये क़ी ठगी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 


ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में  दिनांक 29.01.2026 को प्रार्थी अनंत राम कश्यप पिता लेखन कश्यप निवासी कुम्हार पारा जगदलपुर थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बड़े कनेरा जिला कोंडागांव में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ प्रमोद सिंह भार्गव पिता हिन्दलाल भार्गव ने आवेदक को अपने जीजा को व्यापम का अधिकारी बता कर प्रार्थी की बेटी एवं भांजी को आश्रम अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख रु की ठगी किया है की रिपोर्ट पर  पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, टीम के द्वारा आरोपी को कोंडागांव से पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से उक्त आरोपी को आज दिनांक 31.01.26 को विधिवत् गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर,

उ. नि. -  ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

स उ नि - दिनेश उसेंडी

प्र.आर. - अहिलेश नाग

आरक्षक - भैरव सिन्हा, परमानन्द भोयर, होरी लाल आर्मो,

Post a Comment

0 Comments