चाकू लहराकर आहत साहिल को अष्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने, चाकु से जान लेवा हमला कर मारपीठ करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस बस्तर को सफलता प्राप्त मिली।

चाकू लहराकर आहत साहिल को अष्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने, चाकु से जान लेवा हमला कर मारपीठ करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस बस्तर को सफलता  प्राप्त मिली। 



मामला शहिद पार्क स्केटिंग ग्राउण्ड चौपाटी जगदलपुर,थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का

आरोपी कोतवाली पुलिस में गिरफ्ता 

जप्त संपत्ति-  चाकू 

नाम आरोपी-  1. सानू उर्फ मोहित त्रिपाठी पिता स्व. विनोद त्रिपाठी जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी 

               महारानी वार्ड जगदलपुर,थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ0ग0)।

            2 अर्जुन राव पिता स्व. श्रीनिवास राव जाति तेलगू उम्र 29 साल निवासी महारानी वार्ड 

              जगदलपुर,थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ0ग0)।

            3 अनिल राव पिता स्व. श्रीनिवास राव जाति तेलगू उम्र 25 साल निवासी महारानी वार्ड 

              जगदलपुर थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ0ग0)।

           

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बटन चाकू हमला करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि प्रार्थी साहिल साव पिता बादल कुमार साव जाति कोष्टा उम्र 25 साल निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट, जिला बस्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.10.2025 के रात्रि 10ः30 बजे प्रार्थी अपने शहिद पार्क दुकान पर था सेंडविच खाते हुए शहिद पार्क स्थित स्केटिंक ग्राउण्ड गया जहां पहले से सानू उर्फ मोहित त्रिपाठी, अर्जुन राव एवं अनिल राव बैठे हुए थे प्रार्थी को देखकर पास आये तो प्रार्थी क्या हुआ भाई बोला तो तीनों प्रार्थी के उपर भडकते हुए मां बहन की अष्लील गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे  तथा पुरानी रंजिष वाद विवाद की बात को लेकर और तीनों मिलकर एक राय होकर साहिल साव को मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर धारदार चाकू से प्राणघातक वार करने का प्रयास करने पर प्रार्थी भागने से उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ने   सिर में चोंट पहुंचाये है।  प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपीगण के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

जिस पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेष्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमितकुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा तुरंत सूचना के आधार पर आरोपी सानू उर्फ मोहित त्रिपाठी अर्जुन राव अनिल राव को पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाये, पुछताछ करने पर अपना नाम  1. सानू उर्फ मोहित त्रिपाठी पिता स्व. विनोद त्रिपाठी जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर,थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ0ग0)। 2 अर्जुन राव पिता स्व. श्रीनिवास राव जाति तेलगू उम्र 29 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर,थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ0ग0)। 3 अनिल राव पिता स्व. श्रीनिवास राव जाति तेलगू उम्र 25 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर थाना कोतवाली, जिला बस्तर (छ0ग0)। का होना बताया। जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को बरामद कर,जप्त किया गया है। जिन्हे गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है। 


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक -  भोलासिंह राजपुत, उनि अरुण मरकाम 

सउनि.-           परिमल दास,  

प्रआर.- अनंत राम बघेल ,अजय साहू , 

आर0  -       बंषी मौर्य , उत्तम , रंगलाल खरे ,

Post a Comment

0 Comments