चाकू लहराकर आम नागरिक में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार गांधी नगर वार्ड का रहने वाला है आरोपी

चाकू लहराकर आम नागरिक में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार गांधी नगर वार्ड का रहने वाला है आरोपी


शीतला होटल के पीछे से किया गया आरोपी को गिरफ्तार


आरोपी से एक नग लोहे का धारदार हथियार को पुलिस ने किया जप्त


> आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया


गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम अभिषेक पानीग्राही पिता चरण पानीग्राही उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर।


विवरण :-- उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 31.07.2023 को मुखबीर सूचना के आधार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सिंह (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभिषेक पानी पिता चरण पानीग्राही उम्र 24 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर को शीतला होटल के पीछे से धारदार हथियार चाकू को लहराकर आम जनता में भय कारित करने वाले उक्त युवक को पकड़ा गया। जिन्हें गवाहों के समक्ष समक्ष धारदार हथियार को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध थाना बोधघाट 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय भेजा गया।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी


1. उप निरीक्षक होरी लाल नाविक, थाना प्रभारी बोधघाट 2. उनि अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर


3. प्रधान आरक्षक - चोवादास गेंदले।


4. आरक्षक - भूपेन्द्र नेताम, युवराज, रवि सरदार


Post a Comment

0 Comments