बस्तर हैरिटेज मैराथन का आयोजन लालबाग ग्राउण्ड जगदलपुर से प्रारंभ होकर चित्रकोट में समाप्त होगी प्रतिभागियों एवं लोगों के सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चित्रकोट जगदलपुर मार्ग प्रतिबंध रहेगा

बस्तर हैरिटेज मैराथन का आयोजन लालबाग ग्राउण्ड जगदलपुर से प्रारंभ होकर चित्रकोट में समाप्त होगी प्रतिभागियों एवं लोगों के सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चित्रकोट जगदलपुर मार्ग प्रतिबंध रहेगा




दिनांक 22.03.2026 को प्रातः 04ः00 बजे से अलग-अलग कैटेगिरी एवं दूरी (5,10,21,42 किमी) के साथ बस्तर हैरिटेज मैराथन का आयोजन लालबाग ग्राउण्ड जगदलपुर से प्रारंभ होकर चित्रकोट ( कुल दूरी 42 किमी ) में समापन होना है। उक्त मैराथन में जिला व संभाग के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य प्रांतों से भी प्रतिभागी हजारों की संख्या में सम्मिलित होने वाले हैं। प्रतिभागियों एवं लोगों के सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चित्रकोट जगदलपुर मार्ग पर वाहनों से सामान्य आवागमन को दिनांक 22.03.2026 के प्रातः 04ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। 

 वाहन (छोटी, मध्यम एवं भारी वाहन व मोटर सायकल) से आवागमन प्रतिबंध मार्ग :- 

1. आमागुड़ा चौक → आईजीपी तिराहा → कोतवाली तिराहा → शहीद पार्क तिराहा → चांदनी चौक → संजय मार्केट चौक → मिताली चौक → दंतेष्वरी मंदिर सामने → दामोदर पेट्रोल पम्प तिराहा → समुंद चौक → षिव मंदिर धरमपुरा नं. 1 → महिला पॉलिटेक्निक चौक → पीजी कॉलेज तिराहा → पल्लीनाका (प्रतिबंध का समय दिनांक 22.03.2026 के सुबह 04ः00 बजे से सुबह 10ः00 बजे तक)

 

इसके स्थान पर पविर्तित मार्ग - 

अनुपमा चौक से धरमपुरा की ओर एवं चांदनी चौक से नयामुण्डा बोधघाट मार्ग से होकर विभिन्न मार्गों की ओर आवागमन कर सकते हैं।

2. लोहण्डीगुड़ा मार्ग:-पल्लीनाका तिराहा से →  कुम्हरावंड → करंजी → देऊरगांव → पोटानार → गुच्छागुड़ा → चोण्डीगुड़ा → छापरभानपुरी → टाकरागुड़ा → बडांजी → उसरीबेड़ा → लामड़ागुड़ा → चित्रकोट मैदान ( प्रतिबंध का समय दिनांक 22.03.2026 के सुबह 04ः00 बजे से दोहपर 12ः00 बजे तक) 

इसके स्थान पर परिवर्तिम मार्ग -

अन्य सहायक मार्ग जैसे:- पण्डरीपानी, केशलूर, तोकापाल से दंतेवाड़ा गीदम मार्ग से होकर जगदलपुर  

अथवा

बस्तर, परचनपाल, भानपुरी से जगदलपुर कोण्डागांव मार्ग होकर जगदलपुर शहर

 प्रतिबंध से छूट:-

 आपातकालीन अतिआवष्यक सेवा से संबंधित वाहन एवं आवष्यक सेवा से जुडे़ व्यक्ति से संबंधित वाहन  को प्रतिबंध से छूट रहेगा।

Post a Comment

0 Comments