गांजा सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह जो गांजा को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में इंतजार करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

गांजा सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह जो गांजा को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में इंतजार करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा 

 नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही 

 गांजा सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्यवाही 

  भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध मादक पदार्थ  गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन कर रहे एक आरोपी के साथ एक सप्लायर को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपीगण ओडिसा से करते थे गांजा  सप्लाई 

 भारी मात्रा (कमर्शियल क्वांटिटी) में मिला अवैध गांजा


 थाना बोधघाट में NDPS एक्ट की धारा 20.b.ii.B  तथा 20.b.ii.C के तहत बनाया गया मामला 

   दोनों आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 


 आरोपियों के कब्जे से  अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल करीबन 102.82 kg किमती  51,41,000/रु  को किया गया जप्त


नाम आरोपीगण:- 01. पवन नेताम पिता मोहन नेताम, उम्र 29 साल, निवासी डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार, थाना नगरनार जिला बस्तर

02. हीरालाल नायक उर्फ कवि नाईक पिता सोमनाथ नाईक, उम्र 40 साल, ग्राम दाबलीगुड़ा, थाना काशीपुर, जिला रायगढ़ा, उड़ीसा 



 पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों/तस्करों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन तथा सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 


ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में 

दिनांक 10.03.2026  को शाम में जरिये मुखबीर से  सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर गांजा लेकर आया है और आड़ावाल रेलवे फाटक के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा तथा थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में  थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर  सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल आड़ावाल रेलवे फाटक के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर घबराने लगा तथा भागने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना  नाम पवन नेताम पिता मोहन नेताम, उम्र 29 साल, निवासी डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार, थाना नगरनार जिला बस्तर का रहने वाला बताया तथा अपने पास रखे एक झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया जिस पर उस संदेही व्यक्ति की NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के पैकेट  में  कुल 02.58 kg कुल किमती 1,29,000/ रु के अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक नग मोबाइल बरामद हुआ जो प्रतिबंधित गांजा को अवैध रूप से कब्जे में रखे पाए जाने से  तथा उक्त के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 20.b.ii.B NDPS एक्ट का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ गांजा तथा एक नग मोबाइल को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 11.03.26 को विधिवत गिरफ्तार कर उससे गांजा तथा उसके सप्लायर  के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर उसके बताए अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर सप्लायर को पातातलाश हेतु तत्काल एक टीम दाबलीगुड़ा, काशीपुर, रायगढ़ा उड़ीसा भेजा गया जो टीम के द्वारा सप्लायर हीरालाल नाईक पिता सोमनाथ नाईक, उम्र 40 वर्ष को  दबिश देकर उसे लगभग 100.24 kg अवैध मादक पदार्थ गांजा खुदरा कीमती करीबन 50,12,000/ रुपए के साथ पकड़ा गया जिसे विधिवत् जप्त कर सप्लायर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण के गिरफ्तार दोनों आरोपीगण को आज  दिनांक 11.02.26 को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष न्यायालय NDPS जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु तत्काल जेल भेजा गया।


महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

प्रशिक्षु डीएसपी:-सुमित चंद्रा 

निरीक्षक:- लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक:-  ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

स उ नि:- सतीश श्रीवास्तव 

प्रधान आरक्षक:- सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण थकी, 

म.आर.:- तिलोत्तमा कश्यप 

आरक्षक:- भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, विजय तिर्की, गुनाकर पाणिग्रही, राम ठाकुर, होरी लाल आर्मो 

बस्तर फाइटर:- प्रदीप यादव, धनेश्वर बघेल, सुखदास मांडवी, मुकेश बघेल, सोन साय, अंतू कश्यप, नरसिंह भद्रे, तरुण ठाकुर, आकाश देवांगन, दीपक कश्यप, हेलेश नाग, विक्की राणा, रितेश ध्रुव, भान देव यादव, ओमप्रकाश भारती।

Post a Comment

0 Comments