गुंडागर्दी करने वालों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सार्वजनिक स्थान में धारदार चाकू को लहराकर आम लोगो को डराने धमकाने वाले 04 युवको को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बोधघाट के द्वारा की गयी कार्यवाही
दो अलग अलग प्रकरण के चार आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
आरोपियो के कब्जे से धारदार दो चाकू को किया गया जप्त
नाम आरोपी :-
(1) आनंद नाग पिता कमलोचन नाग जाति दूर्वा उम्र 23 वर्ष निवासी मेड गुड़ा जवाहर नगर वार्ड जगदलपुर
(2) रितेश विश्वकर्मा पिता समूह विश्वकर्मा जाति लोहार उम्र 19 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड मेडगुड़ा जगदलपुर
(3) अब्बू उर्फ छबिलाल ध्रुव पिता रवि नारायण जाती गोद उम्र 23 वर्ष निवासी मेडगुड़ा जवाहर नगर वार्ड जगदलपुर
(4) विक्रम नाग पिता लखन नाग उम्र 35 वर्ष जाति सतनामी निवासी दंतेश्वरी वार्ड रहीम चावल दुकान पुराना भट्टी रोड जगदलपुर
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दो अलग अलग सार्वजनिक स्थान में लोहे का धारदार चाकू को लहरा कर लोगो पर हमला करने वाले वाले 04 आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 07.03.2026 को दो अलग मामलो में प्रार्थी द्वारा क्रमशः रिपोर्ट दर्ज कराया गया की आनंद नाग, रितेश विश्वकर्मा एवं अब्बू उर्फ़ छबिलाल के द्वारा प्रार्थी को शराब पीने के लिए 7000 रूपये मांग किया गया, प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना करने पर उक्त तीनो आरोपी के द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलोच कर धारदार हथियार चाकू से हमला कर चोट पहुँचाया है, इसी तरह अन्य मामले में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी विक्रम नाग के द्वारा नशे में आकर माँ बहन की अश्लील गाली गलोच कर धारदार हथियार चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, टीम के द्वारा उक्त सभी आरोपियों आनंद नाग पिता कामलोचन नाग, रितेश विश्वकर्मा पिता सामु विश्वकर्मा, अब्बू उर्फ़ छबीलाल तीनो निवासी मेटगुडा जवाहर नगर वार्ड जगदलपुर तथा विक्रम नाग पिता लखन नाग निवासी दंतेश्वरी वार्ड जगदलपुर को घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, उक्त आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना कबूल करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार चाकू को पेश करने से जप्त कर उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर आज दिनांक 07.03.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - लीलाधर राठौर
उ. नि. - ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
प्र.आर. - मयाराम, अहिलेश नाग
आरक्षक - भैरव सिन्हा, मनोज बघेल,परमानन्द भोयर, होरी लाल आर्मो,


0 Comments