श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में महा भंडारे की तैयारियाँ…

श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में महा भंडारे की तैयारियाँ…




        श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव के आख़िरी दिन रविवार को 11 बजे से भोजन प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा। भक्तों के बड़ी संख्या में जुटने की संभावना के आधार पर श्री बालाजी टेंपल कमेटी दि बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्र एसोसिएशन से जुड़े सदस्य एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं।

         वार्षिक महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे महा आरती के तत्काल बाद महा भंडारा में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी एवं टेंपल कमेटी के अध्यक्ष बी वासुदेव राव ने जानकारी दी कि महा भंडारे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments