लालबाग मैदान में पटाखा दुकानों के लिए अस्थाई प्लॉट का किया गया आवंटन
72 फटाका दुकानो का हुआ आवंटन
08 लाख 64 हजार का हुआ राजस्व प्राप्ति
जगदलपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम जगदलपुर द्वारा लालबाग मैदान के सनसिटी गेट की ओर फुटकर पटाखा दुकान लगाने के लिए अस्थाई प्लॉटों का आवंटन किया गया। 72 फटाका दुकानों का आवंटन किया गया।प्रत्येक दुकान हेतु 15×15 फीट का प्लॉट आवंटित किया गया है तथा पंजीयन शुल्क 12,000 रूपये निर्धारित किया गया। 08 लाख 64 हजार कुल नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति हुई।
कलेक्टर बस्तर द्वारा कुल 102 पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी किया गया। नगर निगम की ओर से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
इस दौरान राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, राजस्व निरीक्षक राकेश यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक चंदन प्रजापति, नागेंद्र रणदिवें, राकेश नाग एवं संतोष बघेल की उपस्थिति रही। दो दुकानों के बीच 10 फीट का अंतर सुरक्षा मानकों के अनुसार छोड़ा गया।
आवंटन प्रक्रिया महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन, आयुक्त प्रवीण वर्मा की सहमति से की गई। नगर निगम द्वारा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के लिए अग्निशमन वाहन और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा सभी फटाका दुकानदार विक्रेता अग्निशामक यंत्र जरूर रखें। पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा,बास, रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए।

0 Comments