अधिकारी कर्मचारी संघ ने निगम आयुक्त को दी विदाई

अधिकारी कर्मचारी संघ ने निगम आयुक्त को दी विदाई


जगदलपुर। छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा नगर पालिक निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को विदाई दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ के सम्मानित सदस्य व जगदलपुर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल का स्थानांतरण महाप्रबंधक के पद पर एनआरडीए में हो गया है। छग पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ जिला बस्तर के द्वारा लाल जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर स्थित ए वाई कैफे में शनिवार को सभा आयोजित कर विदाई कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान निगम आयुक्त प्रेम पटेल के द्वारा जगदलपुर शहर की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक राजेश गुप्ता एवं महिला कार्यकारिणी सदस्य बी पोद्दार ने निगम आयुक्त के रूप में प्रेम पटेल के कार्यकाल को जगदलपुर शहर के लिए ऐतिहासिक बताया। उनके द्वारा किये गए स्वच्छता के कार्य ने जगदलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला। वहीं शहर सौंदर्यीकरण, दलपत सागर सौंदर्यीकरण, लाला जगदलपुरी ग्रंथालय, गांधी मैदान, सिटी ग्राउंड, इंदिरा स्टेडियम आदि का जीर्णोद्धार, सहित कोविड संक्रमण में निगम द्वारा किये गए कार्यो के लिए श्री पटेल साहब के योगदान को लंबे समय तक याद किये जायेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष तुलादास मानिकपुरी एवं आभार प्रदर्शन ब्लाक संरक्षक विजय साहू ने किया। 

इस दौरान जिला सचिव नीलमणी साहू, सहसचिव धनुर्जय सेठिया, हेमचंद्र सेठिया, प्रमोद कुमार यादव ,महेश कुमार सेठिया , भिमेंद्र सेठिया, सरोज कुमार सेठिया, उग्रसेन यादव ,डीएन साहू, बुधराम साहू, भीखम साहू, मनोज साहू, हरिश्चन्द्र सेठिया, रमेश सोनी व संघ के सदस्य उपस्थित रहे।



चन्द्रिका प्रसाद काछी

देखें बस्तर की हर खबरें

बस्तर सन्देश न्यूज़ पर

एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें

👉 7000660997

Post a Comment

0 Comments